होममध्य प्रदेश​MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2500 करोड़ से बनेगा बड़वाह–धामनोद फोरलेन, महाकाल...

​MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2500 करोड़ से बनेगा बड़वाह–धामनोद फोरलेन, महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच सफर होगा आसान, मालवा-निमाड़ को मिलेगी बड़ी सौगात

मध्यप्रदेश के मालवा–निमाड़ अंचल के लिए एक बड़ी आधारभूत सुविधा से जुड़ी घोषणा सामने आई है। राज्य के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाले बड़वाह–धामनोद फोरलेन मार्ग को बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय सोमवार को डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि यह मार्ग न केवल क्षेत्रीय यातायात बल्कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर होगा सुगम, मालवा-निमाड़ को मिलेगी नई लाइफलाइन

धामनोद से बड़वाह तक लगभग 63 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के बीच यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। यह मार्ग उज्जैन, इंदौर और निमाड़ क्षेत्र को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

Join WhatsApp Channel

मंत्रिपरिषद ने इस परियोजना के लिए कुल 2508 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। परियोजना के तहत सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन बनाया जाएगा।

बड़वाह–धामनोद फोरलेन: हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर होगा निर्माण

बड़वाह–धामनोद फोरलेन परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा।

  • कुल लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा राज्य राजमार्ग निधि से वहन किया जाएगा।
  • शेष 60 प्रतिशत राशि का भुगतान 15 वर्षों तक 6 माही एन्यूटी के रूप में राज्य बजट से किया जाएगा।

परियोजना में शामिल हैं-

  • 23 मध्यम पुल
  • 12 VUP/SVUP
  • 7 वृहद जंक्शन
  • 56 मध्यम जंक्शन
  • 10 बायपास और 5 बड़े पुल

फ़सल बीमा और आंगनवाड़ी योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए

कैबिनेट बैठक में आंगनवाड़ी सेवा योजना को 2026-27 तक जारी रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत WINDS (Weather Information Network and Data System) कार्यक्रम के क्रियान्वयन को स्वीकृति मिली है।

यह योजना 5 वर्षों में लागू होगी

  • कुल अनुमानित लागत: 434.58 करोड़ रुपये
  • राज्य सरकार का योगदान: 147.75 करोड़ रुपये
  • शेष राशि केंद्र सरकार वहन करेगी

इस कार्यक्रम के तहत:

  • हर पंचायत में ऑटोमेटिक रेन गेज (ARG)
  • हर तहसील में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS) लगाए जाएंगे।

25 दिसंबर को MP के दौरे पर रहेंगे अमित शाह

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा का दौरा करेंगे।

  • ग्वालियर में MP ग्रोथ कॉन्क्लेव में शिरकत करेंगे।
  • लगभग 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का होगा भूमि पूजन।

ताज़ा अपडेट: भारत–बांग्लादेश तनाव के बीच बड़ा कदम, दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने रोकी वीज़ा सेवाएं

आर्यन सिंह
आर्यन सिंहhttps://theviratkesari.com/
स्थानीय मामलों पर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले हमारे मुख्य लेखक। इनका ध्यान मध्य प्रदेश के हर जिले की ज़मीनी हकीकत, सामुदायिक विकास और प्रशासन से जुड़ी प्रासंगिक खबरों को सामने लाने पर रहता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार