होममध्य प्रदेशइंदौर–उज्जैन का सफर सिर्फ 30 मिनट में होगा पूरा! ₹2000 करोड़ के...

इंदौर–उज्जैन का सफर सिर्फ 30 मिनट में होगा पूरा! ₹2000 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे का टेंडर जारी

स्थानीय रिपोर्टर: इंदौर और उज्जैन के बीच सफर अब बेहद तेज और सुगम होने जा रहा है। इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के टेंडर हाल ही में भोपाल में खुले हैं। लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पितृ पर्वत, इंदौर से लेकर उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर तक बनाई जाएगी। नई सड़क बन जाने के बाद इंदौर से उज्जैन की दूरी केवल 30 मिनट में पूरी हो सकेगी।

मौजूदा रोड का विकल्प बनेगा यह नया ग्रीनफील्ड हाईवे

एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) मौजूदा इंदौर–उज्जैन रोड के समानांतर यह नया ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया के बाद अप्रूवल और अन्य औपचारिकताएँ पूरी होते ही निर्माण शुरू होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण भी होना है।

सरकार का लक्ष्य है कि यह हाईवे सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार कर दिया जाए, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। नई सड़क तैयार होने के बाद मौजूदा इंदौर–उज्जैन रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

हाईवे की प्रमुख विशेषताएँ और तकनीकी विवरण

अधिकारियों के अनुसार, हाईवे की चौड़ाई 60 मीटर होगी और सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जो हाईवे की पूरी मॉनिटरिंग करेगा।

नए हाईवे की प्रमुख विशेषताएँ

  • 35 छोटे-बड़े ब्रिज
  • 3 बड़े फ्लायओवर
  • 4 एंट्री पॉइंट्स
  • नए बनने वाले बायपास से कनेक्टिविटी

हाईवे का रूट: पितृ पर्वत से चिंतामण गणेश मंदिर तक

हाईवे की शुरुआत पितृ पर्वत (इंदौर) से होगी और यह इन प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा-

  • जंबूड़ी हप्सी
  • बुढ़ानिया
  • हातोद
  • सगवाल
  • रतनखेड़ी
  • बीबीखेड़ी

एमपीआरडीसी के डिविजनल मैनेजर के अनुसार टेंडर भोपाल में हो चुके हैं और औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।

ताज़ा अपडेट: IND vs SA दूसरा ODI रायपुर में: 3 साल बाद लौटेगी इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी, जानें स्टेडियम का रिकॉर्ड

अंकित कीवे
अंकित कीवेhttps://theviratkesari.com/
अंकित कीवे एक अनुभवी पत्रकार, ब्लॉगर और 'द विराट केसरी' के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, लेकिन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बेबाक लेखन के शौक ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में ला खड़ा किया। साल 2020 से वे लगातार डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने अनुभव और दूरदृष्टि के साथ, वे पिछले एक साल से 'द विराट केसरी' समाचार पत्र का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। एक संपादक के तौर पर अंकित का दृढ़ विश्वास है कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र का आधार है। अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे विशेष रूप से मध्य प्रदेश, स्थानीय प्रशासन, क्राइम और आम जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, जिनका सीधा असर समाज पर पड़ता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार