स्थानीय रिपोर्टर: मध्य प्रदेश के मिशनरी और अन्य सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में इस वर्ष क्रिसमस पर लंबी छुट्टियाँ नहीं दी जाएंगी। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 25 दिसंबर के आसपास केवल दो दिन का अवकाश होगा।
इसके बाद शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक रहेगा। राजधानी क्षेत्र में लगभग 150 सीबीएसई स्कूल संचालित हैं, जिनमें मिशनरी विद्यालयों की संख्या अधिक है।
पहले की तुलना में CBSE स्कूलों की अवकाश व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव
पिछले वर्षों में अधिकांश सीबीएसई स्कूल क्रिसमस (25 दिसंबर) से ही शीतकालीन अवकाश आरंभ कर देते थे, जो सामान्यतः 1 या 2 जनवरी तक चलता था। इस बार अवकाश व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों और राज्य शासन द्वारा तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सीबीएसई स्कूलों को भी अवकाश लागू करने के लिए कहा गया है, जिसका सीधा प्रभाव छुट्टियों की अवधि पर पड़ा है।
सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान अवकाश नियम
सरकारी स्कूलों में राज्य शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार-
- क्रिसमस पर केवल 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।
- इसके बाद नियमित कक्षाएँ संचालित होंगी।
- 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित है।
- स्कूल 5 जनवरी से पुनः खुलेंगे।
निजी और मिशनरी स्कूलों ने भी इसी नियमावली के अनुसार अपनी छुट्टियाँ तय की हैं।
सहोदय ग्रुप ने की पुष्टि
सहोदय ग्रुप के अध्यक्ष चैतन्य सक्सेना ने बताया कि सीबीएसई स्कूल राज्य शासन के अवकाश नियमों का पालन करेंगे। इसी कारण इस वर्ष शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से लागू होगा।
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों ने क्रिसमस कार्यक्रमों को देखते हुए 24–25 दिसंबर का छोटा अवकाश तय किया है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छुट्टियाँ कम रहेंगी।
छात्रों के लिए छुट्टियों का नया शेड्यूल (तारीखें)
नया शेड्यूल इस प्रकार है-
- क्रिसमस अवकाश: 24–25 दिसंबर (स्कूल अनुसार)
- नियमित कक्षाएँ: 26 से 30 दिसंबर
- शीतकालीन अवकाश: 31 दिसंबर से 4 जनवरी
- स्कूल पुनः प्रारंभ: 5 जनवरी
नई व्यवस्था सभी CBSE और मिशनरी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी।
ताज़ा अपडेट: भारत ने जीता तीसरा वनडे, अफ्रीका को 2-1 से हराई सीरीज, कोहली ने की धुआँधार बल्लेबाज़ी






