स्पोर्ट्स विशेषज्ञ: भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि से कुछ ही कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में धाकड़ वापसी करने वाले रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था और वह सीरीज के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी बने थे।
अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड्स को निशाना बनाएंगे।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स: रोहित शर्मा आज बन सकते हैं वर्ल्ड नंबर-1
रोहित शर्मा अब तक वनडे क्रिकेट में 349 छक्के लगा चुके हैं। सिर्फ 3 छक्के और लगाते ही वह वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।वर्तमान में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है।
रिकॉर्ड 1: ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | छक्के |
|---|---|
| शाहिद अफरीदी | 351 |
| रोहित शर्मा | 349 |
| क्रिस गेल | 331 |
| सनथ जयसूर्या | 270 |
| एमएस धोनी | 229 |
अगर रोहित आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 छक्के लगा देते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे।
रिकॉर्ड 2: बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
रोहित शर्मा के लिए एक और मौका इतिहास रचने का है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस समय सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा दोनों के नाम बतौर ओपनर 45-45 शतक दर्ज हैं।
ताज़ा अपडेट: दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 12 वार्डों पर 51 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर, कड़ी सुरक्षा तैनात
आज ही रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका
आज के वनडे मे यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगर रोहित शर्मा शतक लगाते है तो वे सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बतौर ओपनिंग बैट्समैन सबसे ज्यादा शतक लगाने का ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।






