न्यूज़ डेस्क: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के लिए उपचुनाव में मतदान रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलाया जाएगा। यह उपचुनाव वर्ष की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद राजधानी के वोटरों के रुझान को समझने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
MCD उपचुनाव: सुरक्षा व्यवस्था और कर्मियों की तैनाती
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए 143 मतदान केंद्रों पर कुल 580 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं।
निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए-
- 2,320 निर्वाचन कर्मचारी
- 580 होमगार्ड जवान
- 2,265 अन्य कर्मी
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 13 कंपनियाँ को तैनात किया गया है।
12 वार्डों पर 51 उम्मीदवार मैदान में
इस उपचुनाव में कुल 51 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 26 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
प्रमुख दलों की महिला उम्मीदवार
- भाजपा: 8
- आम आदमी पार्टी: 6
- कांग्रेस: 5
विधानसभा चुनाव के बाद यह उपचुनाव क्यों है महत्वपूर्ण?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर लगभग 3 दशक बाद सत्ता में वापसी की थी, जबकि आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हुई। ऐसे में MCD उपचुनाव को राजनीतिक दल दिल्ली के मतदाताओं के वर्तमान रुझान का महत्वपूर्ण संकेतक मान रहे हैं।
ताज़ा अपडेट: इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ED की बड़ी छापेमारी, NMC निरीक्षण घोटाले में पूरे देश में कार्रवाई






