खरगोन। ग्राम देवली स्थित मां गोमती गौशाला में आगामी 31 दिसंबर (बुधवार) से 3 जनवरी 2026 तक रामायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन प्रति-दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। यज्ञ का संचालन पंडित विवेक परसाई एवं पंडित अश्विन तारे द्वारा किया जाएगा।
राम जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना
रामायण महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर ग्राम देवली स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पंडित गोरेलाल सोहनी, पंडित तरुण शर्मा, भूपेंद्र कानूनगो, ललित बचें एवं प्रवीण शर्मा द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।
ढोल-ताशों के साथ निकली ध्वज यात्रा
पूजा-अर्चना के उपरांत ध्वज पूजन किया गया, जिसके बाद ढोल-ताशों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज को गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराते हुए यज्ञ स्थल मां गोमती गौशाला लाया गया।
यज्ञ स्थल पर भूमि पूजन और ध्वज स्थापना
यज्ञ स्थल पर पहुंचने के पश्चात पंडित तरुण शर्मा द्वारा भूमि पूजन कराया गया और मंत्रोच्चार के साथ विधिवत ध्वज की स्थापना की गई।
ताज़ा अपडेट: Virat Kohli अब रुकने वाले नहीं! 2027 विश्व कप है कोहली की रडार पर, बचपन के कोच ने बताया….
भक्तिमय माहौल में जुटे ग्रामीणजन
ध्वज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।






