होममध्य प्रदेशसकल हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, रामघाट...

सकल हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, रामघाट से बजरंग मंदिर तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मंडलेश्वर। आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाले सकल हिंदू सम्मेलन के आयोजन से पूर्व रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां नर्मदा के पावन तट स्थित रामघाट से प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान नगर का वातावरण धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

रामघाट पर विधिवत पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा का शुभारंभ रामघाट पर मां नर्मदा एवं पांच मंगल कलशों के विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात ढोल-ताशों की धुन पर कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं।

प्रमुख मार्गों से होते हुए बजरंग मंदिर पहुंची यात्रा

रामघाट से प्रारंभ होकर कलश यात्रा घंटाघर, एमजी रोड और पुलिस चौकी होते हुए बस स्टैंड स्थित श्री बजरंग हनुमान मंदिर पहुंची। मार्ग में नगरवासियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

बजरंग मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

बस स्टैंड स्थित श्री बजरंग हनुमान मंदिर में सभी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी के चरणों में कलश अर्पित किए गए। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया।

नगर के पांच मंदिरों में हुई कलश स्थापना

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत पांचों कलशों को नगर के विभिन्न मंदिरों में स्थापित किया गया।

  • मुख्य कलश: श्री जूना राम मंदिर
  • अन्य कलश: लक्ष्मीनारायण कॉलोनी हनुमान मंदिर, छप्पन देव मंदिर, शांति नगर हनुमान मंदिर एवं श्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर

आयोजक समिति के अनुसार, इन मंदिरों में 18 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता

कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव, मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरि गाडगे, सतीश मोयदे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पार्षद नितिन पाटीदार, ब्रह्मदत्त चौहान, रामेश्वर पाटीदार, भरत राठौड़, मंजुला मेवाड़े, पार्षद रूपाली चौहान, जया वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

18 जनवरी को होगा मुख्य सम्मेलन आयोजन

आयोजक अनिल पाटीदार ने बताया कि 18 जनवरी को स्कूल मैदान में सकल हिंदू सम्मेलन का मुख्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के पांचों मंदिरों से कलश पुनः आयोजन स्थल पर लाए जाएंगे। संतों के सान्निध्य में कलश पूजन एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होंगे। सम्मेलन के उपरांत लगभग 15 हजार लोगों के लिए सामूहिक भोजन व्यवस्था की गई है।

अंकित कीवे
अंकित कीवेhttps://theviratkesari.com/
अंकित कीवे एक अनुभवी पत्रकार, ब्लॉगर और 'द विराट केसरी' के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, लेकिन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बेबाक लेखन के शौक ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में ला खड़ा किया। साल 2020 से वे लगातार डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने अनुभव और दूरदृष्टि के साथ, वे पिछले एक साल से 'द विराट केसरी' समाचार पत्र का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। एक संपादक के तौर पर अंकित का दृढ़ विश्वास है कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र का आधार है। अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे विशेष रूप से मध्य प्रदेश, स्थानीय प्रशासन, क्राइम और आम जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, जिनका सीधा असर समाज पर पड़ता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार