होममध्य प्रदेशभेल भोपाल में बड़ा औद्योगिक हादसा: ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में काम के...

भेल भोपाल में बड़ा औद्योगिक हादसा: ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में काम के दौरान ऑपरेटर का हाथ कटा

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल इकाई के नंबर–2 ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में आज सुबह लगभग 10:30 बजे एक गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हो गई। मशीन ऑपरेटर संजय वर्मा मशीन पर कार्य करते समय हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनका हाथ अलग हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय वर्मा ठेकेदार बबलू मंडल के अधीन कार्यरत थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाते हुए अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक हादसा मशीन संचालन के दौरान हुआ, हालांकि सुरक्षा मानकों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्रबंधन स्तर पर मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp Channel

घटना के बाद कर्मचारियों में रोष और चिंता का माहौल है। औद्योगिक सुरक्षा और ठेका कर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ताज़ा अपडेट: Air India Ahmedabad Crash Investigation: विदेशी अखबार का सनसनीखेज दावा, तकनीकी खराबी नहीं, मानवीय हस्तक्षेप की ओर मुड़ी जांच

यह खबर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुष्ट है, प्रशासन/प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान मिलते ही आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।

आर्यन सिंह
आर्यन सिंहhttps://theviratkesari.com/
स्थानीय मामलों पर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले हमारे मुख्य लेखक। इनका ध्यान मध्य प्रदेश के हर जिले की ज़मीनी हकीकत, सामुदायिक विकास और प्रशासन से जुड़ी प्रासंगिक खबरों को सामने लाने पर रहता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार