होमशिक्षा और करियरIMD Recruitment 2025: मौसम विज्ञान विभाग में 134 प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती,...

IMD Recruitment 2025: मौसम विज्ञान विभाग में 134 प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती, योग्यता और वेतन यहाँ जानें

शिक्षा और करियर: सरकारी विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। विभाग में प्रोजेक्ट पोजीशन के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट internal.imd.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 134 रिक्त पदों का विवरण

भर्ती अधिसूचना के अनुसार, IMD में कुल 134 रिक्त पद भरे जाएंगे। उपलब्ध पदों में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट शामिल हैं। यह भर्ती 02/2025 IMD विज्ञापन संख्या के अंतर्गत की जा रही है।

Join WhatsApp Channel

पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए:

  • फिजिक्स
  • मैथमेटिक्स
  • मेट्रोलॉजी
  • एटमॉस्फेरिक साइंस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन

इसके अतिरिक्त B.E./B.Tech या संबंधित विषयों में M.Sc./M.E./M.Tech वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों पर अनुभव की आवश्यकता है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

आयु सीमा और मासिक वेतन संरचना

आयु सीमा: 30 से 50 वर्ष, पदानुसार

सैलरी: ₹29,200 से ₹1,23,100 प्रति माह (बेसिक वेतन), साथ में HRA और अन्य भत्ते भी देय होंगे।

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

ताज़ा अपडेट: Bank of India में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 115 रिक्तियां, 30 नवंबर से पहले ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं-

  1. IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – internal.imd.gov.in
  2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
  6. शुल्क का पेमेंट कर आवेदन सबमिट करें।
  7. भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

आवेदन, योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

ताज़ा अपडेट: जस्टिस सूर्यकांत ने ली भारत के नए CJI पद की शपथ, डेढ़ वर्ष का होगा कार्यकाल, पढ़ें पूरा सफर

ऋषभ शर्मा
ऋषभ शर्माhttps://theviratkesari.com/
करियर और शिक्षा नीतियों के विशेषज्ञ। हमारी टीम का उद्देश्य सरकारी भर्ती अधिसूचनाओं, प्रवेश परीक्षा की तारीखों और कौशल विकास के अवसरों पर सटीक, सत्यापित और समय पर जानकारी प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार