होमशिक्षा और करियर​BSSC Bharti 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पदों की संख्या में...

​BSSC Bharti 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पदों की संख्या में भी हुआ इजाफा, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

BSSC Bharti 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर पास उम्मीदवारों के लिए जारी की गई बड़ी भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें अब आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। यह भर्ती बिहार के विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति के लिए निकाली गई है, जिसमें हजारों पद शामिल हैं।

BSSC Bharti 2025: इंटर स्तरीय भर्ती के लिए मुख्य विवरण

  • कुल पद: 24,492 (पहले 23,175 थे)
  • बढे हुए पद: 1,317 नए पद शामिल
  • शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं पास)
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन (bssc.bihar.gov.in) पोर्टल के माध्यम से होगा।
  • नई तिथि: आवेदन की अंतिम तिथी 15 जनवरी 2026.

BSSC Bharti 2025 में बदलाव: 2023 के नोटिफिकेशन के बाद अब मिला अतिरिक्त समय

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन वर्ष 2023 में जारी किया गया था। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया को 15 अक्टूबर 2025 से दोबारा शुरू किया गया। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

Join WhatsApp Channel

आयोग ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकें। अब उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है, और 13 जनवरी 2026 तक आवेदन की फीस जमा करवा सकते है।

बंपर वैकेंसी! 1,300 से अधिक नए पद शामिल, अब 24,492 सीटों पर होगी फाइट

इस भर्ती से जुड़ी एक और अहम जानकारी यह है कि पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित थी, अब यह संख्या बढ़कर 24,492 हो गई है। यानी 1,300 से अधिक अतिरिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इससे बड़ी संख्या में इंटर पास युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: जानें कैसे करना है ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर विज़िट करना होगा।
  2. होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. उम्मीदवार आवेदन की एक हार्ड कॉपी या पीडीएफ कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ताज़ा अपडेट: खंडवा के पुनासा में 21 साल पुराने जमीन रिकॉर्ड पर विवाद, SDM के स्थगन आदेश पर उठे सवाल, वारिस प्रमाण पत्र भी जांच के घेरे में!

पात्रता और आयु सीमा: इंटर पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को यह भी सुझाव दिया है कि आवेदन से पहले भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर सभी शर्तों की पुष्टि कर लें।

ताज़ा अपडेट: दिल्ली में प्रदूषण के चलते सख्ती: सरकारी-निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, निर्माण मजदूरों को ₹10,000 राहत

ऋषभ शर्मा
ऋषभ शर्माhttps://theviratkesari.com/
करियर और शिक्षा नीतियों के विशेषज्ञ। हमारी टीम का उद्देश्य सरकारी भर्ती अधिसूचनाओं, प्रवेश परीक्षा की तारीखों और कौशल विकास के अवसरों पर सटीक, सत्यापित और समय पर जानकारी प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार