होममध्य प्रदेशमोरटक्का में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे-बहू की नर्मदा परिक्रमा का समापन:...

मोरटक्का में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे-बहू की नर्मदा परिक्रमा का समापन: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट, हेलिपैड तैयार, भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’

बड़वाह। मुख्यमंत्री मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता यादव की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का समापन गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को खंडवा जिले के मोरटक्का में होना तय है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मोर्टक्का का कार्यक्रम और पाबंदियां: एक नज़र में

  1. महत्वपूर्ण जानकारी: 1 जनवरी 2026
  2. मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (संभावित आगमन)।
  3. आयोजन: डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव की नर्मदा परिक्रमा का समापन।
  4. स्थान: नर्मदा घाट, मोरटक्का (खंडवा)।
  5. ट्रैफिक अलर्ट: मोरटक्का पुल पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक 20 टन से भारी वाहन प्रतिबंधित।
  6. तैयारी: एक्वाडक्ट पुल के पास अस्थायी हेलिपैड का निर्माण पूर्ण।

नर्मदा घाटों पर दिखी बदली हुई तस्वीर

आमतौर पर नर्मदा घाटों पर गंदगी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने मोरटक्का सहित आसपास के घाटों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया है। घाटों की सफाई के साथ-साथ आवागमन मार्गों को भी दुरुस्त किया गया है।

ओंकारेश्वर रोड पर बनाया गया हेलिपैड

सीएम के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर रोड पर एक्वाडक्ट पुल के पास अस्थायी हेलिपैड तैयार किया गया है। इसके लिए झाड़ियों की कटाई कर रोड रोलर चलाया गया और डंपरों से मुरूम डालकर समतलीकरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

सूत्रों के अनुसार, 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मोरटक्का पुल से होकर 20 टन से अधिक भार वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

समापन कार्यक्रम को लेकर पुलिस, राजस्व और नगर निकाय अमला मौके पर तैनात किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।

ताज़ा अपडेट: ओंकारेश्वर VIP दर्शन पर छिड़ी जंग: मंदिर ट्रस्टी बोले- बाबा के दरबार में कोई खास नहीं, 5 जनवरी तक बंद हो प्रोटोकॉल, जानें मंदिर के ताजा हालात

नर्मदा परिक्रमा के समापन को लेकर मोरटक्का क्षेत्र में धार्मिक माहौल के साथ-साथ प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई है।

अंकित कीवे
अंकित कीवेhttps://theviratkesari.com/
अंकित कीवे एक अनुभवी पत्रकार, ब्लॉगर और 'द विराट केसरी' के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, लेकिन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बेबाक लेखन के शौक ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में ला खड़ा किया। साल 2020 से वे लगातार डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने अनुभव और दूरदृष्टि के साथ, वे पिछले एक साल से 'द विराट केसरी' समाचार पत्र का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। एक संपादक के तौर पर अंकित का दृढ़ विश्वास है कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र का आधार है। अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे विशेष रूप से मध्य प्रदेश, स्थानीय प्रशासन, क्राइम और आम जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, जिनका सीधा असर समाज पर पड़ता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार