होमराष्ट्रीयDGCA का Indigo Airline की उड़ानों में 5% कटौती करने का आदेश,...

DGCA का Indigo Airline की उड़ानों में 5% कटौती करने का आदेश, 110 दैनिक उड़ानें होंगी कम,10 दिसंबर तक मांगा नया शेड्यूल

न्यूज़ डेस्क: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) के परिचालन पर नियंत्रण के तहत उसकी उड़ानों में 5% कटौती करने का निर्देश जारी किया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है।

नए निर्देश के बाद रोजाना लगभग 110 उड़ानें कम की जाएंगी। DGCA ने एयरलाइन को 10 दिसंबर तक संशोधित शेड्यूल प्रस्तुत करने को कहा है।

Indigo Airline की अनुमोदित उड़ानों की तुलना में कम संचालन: नवंबर 2025 में 951 उड़ानें रद्द

नोटिस के अनुसार, इंडिगो को विंटर शेड्यूल 2025 के तहत नवंबर महीने के लिए प्रति सप्ताह 15,014 प्रस्थान और कुल 64,346 उड़ानों की अनुमति मिली थी। हालांकि परिचालन डेटा से पता चलता है कि एयरलाइन केवल 59,438 उड़ानें ही संचालित कर पाई। इसी अवधि में इंडिगो की 951 उड़ानें रद्द हुईं।

Join WhatsApp Channel
  1. नवंबर में अनुमोदित कुल उड़ानें: 64,346
  2. नवंबर में वास्तव में संचालित उड़ानें: 59,438
  3. नवंबर में रद्द हुई उड़ानें: 951
  4. विंटर शेड्यूल में स्वीकृत विमान: 403
  5. नवंबर में उपयोग किए गए विमान: 344

विंटर शेड्यूल में भी 6% अधिक संचालन की थी अनुमति, उपयोग हुए कम विमान

DGCA ने बताया कि एयरलाइन को विंटर शेड्यूल में समर शेड्यूल 2025 की तुलना में 6% अधिक उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जिसमें 403 विमानों के उपयोग की मंजूरी शामिल थी। इसके बावजूद इंडिगो अक्टूबर 2025 में 339 और नवंबर 2025 में 344 विमानों का ही संचालन कर सकी।

आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो ने 2024 की सर्दियों की तुलना में अपनी उड़ानों में 9.66% और इस वर्ष के समर शेड्यूल की तुलना में 6.05% की वृद्धि की थी। लेकिन उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप वह इन उड़ानों का सुचारू संचालन नहीं कर पाई।

DGCA का कड़ा आदेश: 5% कटौती उन रूट्स पर हो जहां मांग अधिक और कई होते हैं फेरे

डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा- “एयरलाइन अपने वर्तमान शेड्यूल को 5% तक कम करे। यह कटौती विशेष रूप से उन उड़ानों पर लागू होनी चाहिए जहां मांग अधिक है और एक ही दिन में कई फेरे होते हैं। साथ ही इंडिगो किसी रूट पर संचालित एकमात्र उड़ान को बंद करने से बचे।”

ताज़ा अपडेट: साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले बड़ा अपडेट! सूर्या ने बताया- हार्दिक पंड्या क्या बदल देंगे टीम में?

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन को इस निर्देश की जानकारी दे दी गई है और अब यह तय किया जा रहा है कि किन उड़ानों में कटौती लागू की जाएगी।

नेहा जैन
नेहा जैन
हमारी राष्ट्रीय संपादक, जो भारत सरकार की नीतिगत घोषणाओं और महिला व सामाजिक सुरक्षा मामलों पर गहन संपादकीय निरीक्षण रखती हैं। इनका 15 वर्षों का अनुभव राष्ट्रीय मीडिया में रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य सटीकता, तथ्यात्मकता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों के साथ हर खबर को पाठकों तक पहुँचाना है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार