होममध्य प्रदेशराहवीर योजना: सड़क हादसों में जान बचाने वालों को मिलेगा इनाम, गोल्डन...

राहवीर योजना: सड़क हादसों में जान बचाने वालों को मिलेगा इनाम, गोल्डन ऑवर में मदद पर 25 हजार रुपये

खरगोन। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई राहवीर योजना अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। इस योजना के तहत गोल्डन ऑवर में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले चार नागरिकों को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

योजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 21 अप्रैल 2025 से प्रदेश-भर में प्रभावी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को पहले एक घंटे के भीतर चिकित्सा सहायता मिल सके, जिससे उसकी जान बचाई जा सके।

इन 4 राहवीरों को मिलेगा सम्मान

जिले में जिन चार व्यक्तियों को राहवीर योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए चुना गया है, उनमें-

  1. राजेंद्र नानूराम जायसवाल, ग्राम सैलानी (कसरावद)
  2. संदीप गौरेलाल सिसौदिया, ग्राम नरवट (बैडिया)
  3. ब्रजेश रेवाराम यादव, ग्राम हमीरपुर (बड़वाह)
  4. दिनेश घनश्याम कोहली, ग्राम महुमाण्डली (बिस्टान)

शामिल हैं। इन सभी ने सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को बिना देरी किए अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर मानवीय जिम्मेदारी निभाई।

योजना के तहत क्या मिलेगा लाभ

राहवीर योजना की गाइडलाइन के अनुसार,

  • गोल्डन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि
  • साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा, राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ 10 राहवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम 5 मामलों में ही यह सम्मान मिल सकेगा।

ताज़ा अपडेट: Virat Kohli अब रुकने वाले नहीं! 2027 विश्व कप है कोहली की रडार पर, बचपन के कोच ने बताया….

चयन और भुगतान की प्रक्रिया

राहवीर योजना के तहत जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति पुलिस थानों और अस्पतालों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामलों की समीक्षा करती है। चयन के बाद प्रोत्साहन राशि राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे राहवीर के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। खरगोन जिले में इस योजना के लिए सीएमएचओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अंकित कीवे
अंकित कीवेhttps://theviratkesari.com/
अंकित कीवे एक अनुभवी पत्रकार, ब्लॉगर और 'द विराट केसरी' के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, लेकिन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बेबाक लेखन के शौक ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में ला खड़ा किया। साल 2020 से वे लगातार डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने अनुभव और दूरदृष्टि के साथ, वे पिछले एक साल से 'द विराट केसरी' समाचार पत्र का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। एक संपादक के तौर पर अंकित का दृढ़ विश्वास है कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र का आधार है। अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे विशेष रूप से मध्य प्रदेश, स्थानीय प्रशासन, क्राइम और आम जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, जिनका सीधा असर समाज पर पड़ता है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार