UPSC Bharti 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेडमार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) एग्जामिनर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 दिसंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 तय की गई है।
UPSC Bharti 2026: ट्रेडमार्क्स और GI एग्जामिनर के कुल 102 पदों पर भर्ती
आयोग ने ट्रेडमार्क्स और GI एग्जामिनर के 100 पदों और डिप्टी डायरेक्टर के 2 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवश्यक पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आयु पात्रता का मूल्यांकन 1 जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (Law) विषय में डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया: 3 चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही शामिल होंगे।
3. इंटरव्यू (Interview)
- मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।
इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट संपन्न होगा।
UPSC एग्जामिनर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
एप्लीकेशन विंडो सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार निम्न स्टेप्स का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट खोलने के बाद Apply Online सेक्शन में जाएं।
- संबंधित भर्ती लिंक पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी की जांच करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद फॉर्म का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
ताज़ा अपडेट: Kuno National Park: चीता वीरा के 10 माह के शावक की मौत, वन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार!






