होमशिक्षा और करियरRRB NTPC UG Result 2025: परिणाम जारी, 51,979 उम्मीदवार चयनित; यहाँ देखें...

RRB NTPC UG Result 2025: परिणाम जारी, 51,979 उम्मीदवार चयनित; यहाँ देखें 3,445 पदों का विवरण

शिक्षा एवं करियर विशेषज्ञ: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार को RRB NTPC UG परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम की जाँच के लिए अभ्यर्थियों को rrb.gov.in या rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जारी जानकारी के अनुसार, कुल 51,979 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया है।

कुल 3,445 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,445 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पदों का वर्गीकरण

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क – 2,022 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट – 361 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 990 पद
  • ट्रेन क्लर्क – 72 पद

इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 सितंबर 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद सीबीटी परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8, 9 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसके बाद अब आधिकारिक परिणाम घोषित हो चुका है।

Join WhatsApp Channel

चोट के कारण श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर, IPL तक वापसी की संभावना कम

RRB NTPC UG Result 2025 के इस तरह देखें परिणाम (5 आसान स्टेप्स)

उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया अनुसार अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध RRB NTPC UG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का PDF आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  5. यदि सूची में आपका नाम प्रदर्शित हो जाता है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

आगे की प्रक्रिया के लिए RRB ने दी महत्वपूर्ण सलाह

RRB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े निर्देशों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखें। यहां उम्मीदवार कट-ऑफ, चयन चरण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

​8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के परिसंघ ने PM मोदी को लिखा पत्र, TOR में संशोधन और OPS बहाली की मांग

ऋषभ शर्मा
ऋषभ शर्माhttps://theviratkesari.com/
करियर और शिक्षा नीतियों के विशेषज्ञ। हमारी टीम का उद्देश्य सरकारी भर्ती अधिसूचनाओं, प्रवेश परीक्षा की तारीखों और कौशल विकास के अवसरों पर सटीक, सत्यापित और समय पर जानकारी प्रदान करना है।
RELATED ARTICLES

ताज़ा समाचार