न्यूज़ डेस्क: दिसंबर का आखिरी महीना बड़े बदलावों के साथ शुरू हो गया है और इसका असर एलपीजी उपभोक्ताओं पर भी पड़ा है। 1 दिसंबर 2025 से तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं,
जिससे होटलों, रेस्टोरेंट्स और व्यापारिक उपभोक्ताओं को राहत मिली है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
19 Kg कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें (1 दिसंबर 2025 से)
IOCL द्वारा जारी नए रेट्स के अनुसार-
| शहर | पहले (₹) | अब (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1590 | ₹1580 | ₹10 |
| कोलकाता | ₹1694 | ₹1684 | ₹10 |
| मुंबई | ₹1542 | ₹1531 | ₹11 |
| चेन्नई | ₹1750 | ₹1739 | ₹11 |
लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ
इससे पहले 1 नवंबर 2025 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। नवंबर से दिसंबर तक लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है।
क्षेत्रीय कीमतों का अपडेट: लखनऊ, पटना और भोपाल
दिसंबर महीने की मूल्य कटौती के बाद, इन प्रमुख शहरों में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं-
| शहर | घरेलू LPG (14 Kg) | कमर्शियल LPG (19 Kg) |
|---|---|---|
| पटना (बिहार) | ₹951 | ₹1843.50 |
| लखनऊ (उत्तर प्रदेश) | ₹890.50 | ₹1703 |
| भोपाल (मध्य प्रदेश) | ₹858.50 | ₹1607.50 |
घरेलू LPG (14 Kg) सिलेंडर के दाम अपरिवर्तित
जहाँ कमर्शियल LPG की कीमतों में लगातार बदलाव दिख रहा है, वहीं घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर का प्राइस अप्रैल के बाद से नहीं बदला है। 1 दिसंबर 2025 को घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार रहीं-
| शहर | कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹853 |
| कोलकाता | ₹879 |
| मुंबई | ₹852 |
| चेन्नई | ₹868 |






